Zúme गोपनीयता नीति

इस गोपनीयता नीति को संकलित किया गया है उन्हें अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए जो अपनी "व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी" (PII) ऑनलाइन इस्तेमाल किए जाने से चिंतित हैं । PII, जैसे की अमेरिका के गोपनीयता कानून और सूचना सुरक्षा में वर्णित है, वह जानकारी है जो उपयोग की जा सकती हैं अपने आप में या फिर अन्य जानकारियों के साथ पहचानने के लिए, संपर्क के लिए, या किसी एक व्यक्ति का पता लगाने के लिए, या संदर्भ में की किसी व्यक्ति की पहचान के लिए । कृपया हमारी गोपनीयता नीति ध्यान से पढ़ें कि हम कैसे इकट्ठा करते हैं, उपयोग करते हैं, सुरक्षित रखते हैं या अन्यथा आपकी व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी को हमारे वेबसाइट के अनुसार संभालते हैं।

क्या अनुमतियां सामाजिक साइन-ऑन लॉगिन पूछते हैं?

नीचे दिए गए प्रोफ़ाइल तत्व बदल जाते हैं इस बात पर निर्भर करते हुए कि यदि फेसबुक या गूगल साइन-ऑन का उपयोग किया गया है।

  • सार्वजनिक प्रोफ़ाइल । इसमें कुछ उपयोगकर्ता के डेटा जैसे आय डी (id), नाम, चित्र, लिंग और उनके स्थान शामिल हैं ।
  • ईमेल एड्रेस ।

क्या व्यक्तिगत जानकारी हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से लोगों से इकट्ठा करते हैं?

वेबसाइट के समुचित संचालन के लिए कुछ व्यक्तिगत जानकारी पर नज़र रखी जाती है, तथा अन्य जानकारी का अनुरोध किया जाता है तथा उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण और सहायता के लिए सहेज लिया जाता है।

  • साइट और संचार की व्यक्तिगत गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ ग्राहक सेवा अनुरोधों और कोचिंग के लिए उपयोगकर्ता का वास्तविक नाम या उपनाम मांगा जाता है।
  • उपयोगकर्ता की भाषा वरीयता को उचित साइट और संचार कार्यप्रणाली का समर्थन करने के लिए संग्रहीत किया जाता है, और हमें उपयोगकर्ता को उचित कोचिंग और संसाधनों से जोड़ने में मदद करता है।
  • खाता खोलने के लिए उपयोगकर्ता के ईमेल पते की आवश्यकता होती है और इसका उपयोग साइट संचालन के भाग के रूप में लेन-देन संबंधी संचार के लिए किया जाता है।
  • निःशुल्क कोचिंग सेवा प्रदान करने के लिए उपयोगकर्ता का फोन नंबर लिया जाता है और संग्रहीत किया जाता है।
  • उपयोगकर्ता के शहर के नाम का अनुरोध किया जाता है ताकि साइट संसाधनों और संचार को वैयक्तिकृत किया जा सके, तथा उपयोगकर्ताओं को उचित कोचिंग और ग्राहक सेवा संसाधनों से जोड़ा जा सके।

हम जानकारी कब एकत्रित करते हैं?

  • हम लॉगिन पर आपकी जानकारी इकट्ठा करते हैं।
  • हम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के माध्यम से आपकी प्रगति को ट्रैक भी करते हैं।
  • हम विभिन्न साइन अप और अनुरोध फॉर्म के माध्यम से आवश्यक जानकारी का अनुरोध करते हैं।

हम आपकी जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं?

  • हम आपके ईमेल एड्रेस के आधार पर zume सिस्टम में एक उपयोगकर्ता खाता बनाने के लिए आपकी जानकारी का उपयोग करते हैं ।
  • हम आपको बुनियादी संचालन ईमेल के साथ ईमेल करेंगे जैसे पासवर्ड रीसेट अनुरोधों और अन्य सिस्टम सूचनाओं को।
  • हम प्रशिक्षण के माध्यम से आपकी प्रगति के आधार पर सामयिक अनुस्मारक और प्रोत्साहित ईमेल करते हैं।

हम आपके जानकारी की रक्षा कैसे करते हैं?

जब हम ऑनलाइन संचारित संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए एंक्रिप्शन का उपयोग करते हैं, हम आपकी जानकारी को ऑफलाइन भी सुरक्षित रखते हैं । केवल टीम के सदस्यों को जो जानकारी की आवश्यकता है जिन्हें एक विशिष्ट कार्य करने के लिए (उदाहरण के लिए, वेब व्यवस्थापक या ग्राहक सेवा) व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी तक पहुंच प्रदान की जाती है ।

आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित नेटवर्क के पीछे निहित है और केवल ऐसे व्यक्तियों की सीमित संख्या द्वारा पहुंच योग्य है जिनके पास ऐसी प्रणालियों के लिए विशेष पहुंच अधिकार हैं, और उन्हें जानकारी को गोपनीय रखना आवश्यक है । इसके अलावा, सभी संवेदनशील/क्रेडिट जानकारी जिसकी आप आपूर्ति करते हैं सुरक्षित सॉकेट लेयर (SSL) प्रौद्योगिकी के माध्यम से एंक्रिप्टेड है ।

हम विभिन्न सुरक्षा उपायों को लागू करते हैं जब कोई उपयोगकर्ता अपनी जानकारी का अभिगम करता या उसे प्रस्तुत (सबमिट) करता हैं, आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बनाए रखने के लिए।

क्या हम "कुकीज़" का उपयोग करते हैं?

कुकीज़ - या अन्य ट्रैकिंग उपकरण के किसी भी उपयोग का - इस आवेदन के द्वारा या इस आवेदन के द्वारा इस्तेमाल किये गए तीसरे पक्ष की सेवाओं के मालिकों द्वारा, जब तक कुछ और ना बताया जाये, उपयोगकर्ताओं की पहचान और उनकी वरीयताओं को याद करने के लिए कार्य करता है, सेवा प्रदान करने के एकमात्र उद्देश्य के लिए जो उपयोगकर्ता को अपेक्षित है ।

आपका जानकारी पर अभिगम और नियंत्रण ।

आप हमारे "संपर्क करें" पेज के माध्यम से हमसे संपर्क करके किसी भी समय निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं।

  • देखें कि हमने आपकी गतिविधियों से क्या डाटा संकलित किया है।
  • हमारे पास आपके बारे में जो डेटा हैं उसे बदले/सही करें।
  • हमारे पास आपके बारे में जो डेटा हैं उसे डिलीट करें (हटाएं)।
  • आप अपने डेटा के हमारे उपयोग के बारे में कोई चिंता/सोच व्यक्त करें ।
  • भविष्य में हमसे किसी भी प्रकार का संपर्क न करें।

संपर्क करें

अपडेट्स (अद्यतन)

हमारी गोपनीयता नीति समय समय पर बदल सकती है और सभी अद्यतन इस पेज पर पोस्ट किये जाएंगे।