चार फील्ड्स (क्षेत्र) साधन
चार क्षेत्र नैदानिक चार्ट एक साधारण उपकरण है जिसका उपयोग लीडरशिप सेल द्वारा वर्तमान प्रयासों की स्थिति और उनके आसपास की राज्य गतिविधि को प्रतिबिंबित करने के लिए किया जाता है। यीशु अक्सर शिष्यों को रोककर, सेवकाई से दूर शांत जगहों पर लेकर जाते थे यह समीक्षा करने कि कार्य कैसे चल रहा है। यह सरल उपकरण आपको और आपके साथ के सह-अगुवों को यीशु के इस पैटर्न का अनुसरण करने में और आपके प्रबंधन के सभी हिस्सों को संबोधित करने में मदद करने के लिए है। सहकर्मी सलाह के उपकरण का उपयोग करें गतिविधि, लोगों और समूहों की समीक्षा करने के लिए उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में वर्गीकृत करके, और कार्रवाई के बिंदुओं और अगले चरणों के लिए एक-दूसरे को मूल प्रश्न पूछते हुए।
चार क्षेत्र उपकरण का उदाहरण

खाली क्षेत्र
प्रश्न पूछें: आप कहां या किसके साथ [किन लोगों के समूह] राज्य को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं?
बीज बोने का क्षेत्र
प्रश्न पूछें: आप कहां या किसके साथ राज्य का सुसमाचार साझा कर रहे हैं? आप इसे किस तरह से पूरा कर रहे हैं?
बढ़ता हुआ क्षेत्र
प्रश्न पूछें: आप लोगों को किस तरह से लैस कर रहे हैं और उन्हें आध्यात्मिक, व्यक्तिगत रूप से और उनके प्राकृतिक नेटवर्क में कैसे विकसित कर रहे हैं?
फसल काटने वाला क्षेत्र
प्रश्न पूछें: नए आध्यात्मिक परिवार [साधारण चर्च] किस तरह से निर्माण हो रहे हैं?
गुणात्मक रीती से बढ़नेवाले क्षेत्र
प्रश्न पूछें: आप किसके साथ, कैसे और कब विश्वासयोग्य लोगों के लिए छान (फ़िल्टर कर) रहे हैं और उन्हें लैस कर रहे हैं और उन्हें बढ़ते रहने के लिए जवाबदेह ठहरा रहे हैं?
स्वयं से पुछे
- आपके पास ऐसा कौन है जो आपके जुनून को साझा करता है जिससे आप मुलाकात कर सकते हैं और इन सवालों के साथ समीक्षा कर सकते हैं?
आज ही Zúme प्रशिक्षण शुरू करें
यह पूरी तरह निःशुल्क है, और आप कभी भी शुरू कर सकते हैं—जहाँ कहीं भी हों, अपनी गति से आगे बढ़ें।
निःशुल्क पंजीकरण करें